फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड पर असलहा तान ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा ले गए खनन माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। संडीला कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी के दौरान पकड़ी गई जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को खनन माफिया ने होमगार्ड पर असलहा तानकर छुड़ा लिया। खनन अधिकारी ने एक व्यक्ति को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांच वाहन चालकों के विरुद्ध चेचिस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिले के खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव को शुक्रवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि संडीला कोतवाली क्षेत्र में ग्राम बसेरिया से गोसवा मार्ग पर अवैध खनन हो रहा है। मिट्टी के अवैध खनन की जानकारी पर वह होमगार्ड के साथ मौके पर पहुंचे तो शिकायत सही मिली। मौके पर तीन ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरी मिली। एक जेसीबी भी पाई गई। वाहन चालकों ने बताया कि गांव निवासी राजू खनन करा रहे हैं। उन्होंने होमगार्ड संतोष कुमार गुप्ता के साथ वाहनों को संडीला कोतवाली भेजा। इसी दौरान कुछ लोग बोलेरो और बाइक से सवार होकर आए, जिसमें राजू भी शामिल था। इन लोगों ने होमगार्ड पर असलहा तान दिया और तीन ट्रैैक्टर ट्राली छुड़ाकर भाग गए। मौके से एक जेसीबी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। खनन अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें