फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि और डॉक्टर भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर पीएचसी में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि और चिकित्साधिकारी में मारपीट हो गई। दोनों घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। घटना के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज ठप कर अस्पताल में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन



शुक्रवार को तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वरुण यादव कई समर्थकों के साथ पीएचसी पहुंचे और चिकित्साधिकारी डॉ. देव से मरहम मांगा।

उन्होंने मरहम न होने की बात कही। बात बढ़ जाने पर दोनों भिड़ गए। वरुण व उसके समर्थकों और चिकित्साधिकारी व स्टाफ ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए।

वरुण और डॉ. देव गंभीर रूप से घायल हो गए। वरुण अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाना पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

उधर, डॉ. देव सहित पूरे स्टाफ ने कामकाज ठप कर अस्पताल बंद कर दिया। थाना एसएसआई रामबाबू यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, सीएमओ डा.संतोष कुमार ने बताया कि चिकित्साधिकारी को गंभीर चोटें आई हैं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें