फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान ठेकेदारों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव की बालू खदान में मंगलवार को दोपहर बाद सीमांकन करने गए खनिज अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की पैमाइश के दौरान कुछ दूरी पर रायफल और बंदूकों से फायरिंग शुरू हो गई।

मध्य प्रदेश के पवई बालू घाट के पट्टेदार और जरर घाट के ठेकेदार के बीच यह फायरिंग बताई गई। इन दोनों के बीच कई दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा है। फायरिंग के चलते पैमाइश करने गई टीम वापस लौट गई। मौके पर गिरवां थाना पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार राजीव निगम ने बताया कि फायरिंग के चलते पैमाइश नहीं हो पाई। इस पर कार्रवाई कराई जाएगी। सूत्रो के मुताबिक एक ग्राम प्रधान और उसके भाई को हिरासत में लिया है।


तहसीलदार ने बताया कि फायरिंग के चलते पैमाइश नहीं हो पाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें