फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने खुद को आग लगाई, बचाने में पति भी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। ससुराल में महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। बचाने में पति भी झुलस गया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, जिला अस्पताल में महिला के मायके और ससुराल वालों के बीच धक्कामुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने समझाकर शांत कराया।


गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव में रन्नो देवी (40) ने सोमवार को देर शाम ससुराल में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे बचाने में पति मुन्नालाल (45) भी झुलस गया। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला 70 प्रतिशत और पति 40 फीसदी झुलसा है। घटना के पीछे बंटवारे का विवाद बताया गया है। उधर, खबर पाकर जिला अस्पताल आए मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। ससुराल वालों पर जलाने का आरोप लगाते हुए धक्कामुक्की शुरू कर दी। नौबत मारपीट तक आ गई। अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने डांट-फटकार कर दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पन्ना जिले के चंदौली गांव निवासी झुलसी महिला की मां पार्वती ने बताया कि 20 साल पूर्व शादी हुई थी। जेठ और जेठानी उसकी पुत्री को अक्सर मारते-पीटते हैं। आरोप लगाया कि रन्नो मकान और खेत में हिस्सा मांग रही थी। इसी खुन्नस में जेठानी ने उसके ऊपर तेल डालकर आग लगा दी। गिरवां थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि बंटवारे के विवाद में महिला ने खुद को आग लगाई है। आग बुझाने में पति भी झुलस गया। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
-मायके वालों ने लगाया जलाने का आरोप
-अस्पताल में भिड़ गए मायके और ससुराल वाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें