फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन गौरव यादव का निधन

Sat, 21 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गौरव यादव की फाइल फोटो - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सपा से बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव के छोटे पुत्र और डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव सिंह यादव का आकस्मिक निधन हो गया। वह लगभग 35 वर्ष के थे। पेट में दर्द होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बबेरू लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बबेरू स्थित आवास से गौरव यादव क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकल रहे थे। अचानक पेट में तेज दर्द होने पर हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और इलाज कराया। हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचने के कुछ देर बाद फिर से उनकी हालत बिगड़ गई।

परिजन सीएचसी में दिखाने के बाद जिला अस्पताल ले आए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों और समर्थकों को डाक्टरों की बात पर विश्वास नहीं हुआ और कानपुर के हृदय रोग संस्थान ले गए। यहां के डाक्टरों ने हार्ट फेल होने से मौत होना बताया।
विज्ञापन


उधर, मां व डीडीसी रमा देवी और भाभी पूनम यादव समेत पार्टी के तमाम नेता व समर्थकों का जिला अस्पताल में जमावड़ा रहा। एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल परिसर में सिविल लाइन चौकी प्रभारी एके सिंह, कालवनगंज चौकी प्रभारी केके यादव और अलीगंज चौकी प्रभारी रामबाबू यादव समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें