फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर लें: आयुक्त

Tue, 12 Dec 2023 12:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन मैदान में 13 दिसंबर से होने वाली मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तैयारियाें की मयूर भवन में कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी समीक्षा की। कहा कि माध्यमिक व बेसिक विद्यालयों की छात्राओं की सीनियर व जूनियर वर्ग की बाॅलीबाल, बैडमिन्टन, कबड्डी, एथलेटिक्स, ऊंची कूद, शूटिंग आदि प्रतियोगिता में आने वाले के लिए बस व खाने पीने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

सभी बच्चे निर्धारित ड्रेस कोड में ही आएंगें। स्पोटर्स सामग्री सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि एक प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में दो खेलों में प्रतिभाग कर सकते हैंं।
आयुक्त ने सीएमओ को एंबुलेंस सहित महिला चिकित्सकों की तैनाती करने, नगर पालिका को साफ-सफाई, मोबाइल ट्वायलेट, दमकल वाहन, पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। यातायात के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल में टेन्ट, कुर्सी व अन्य पार्किंग की व्यवस्था तथा प्रतिभागी बच्चों के लिए जनपदवार स्टॉल लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, डीआईओएस विजय कुमार, बीएसए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें