बांदा। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका ने दलित बस्ती आजाद नगर, क्योटरा, गुलाब बाग, छाबी तालाब, कटरा पूर्वी, सैढ़ू तलैया आदि में विशेष सफाई अभियान चलाया। चूना व कलई का छिड़काव किया गया।
अधिशासी अधिकारी बुद्धि विलास ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए शहर के समस्त वार्डों और मोहल्लों में रोस्टर बनाकर साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग आदि कराई जा रही है।
बताया कि जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए जल भराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर एंटीलार्वा/ब्लीचिंग पाउडर आदि डाला जा रहा है। ट्रैक्टर माउंटेड सैनिटाइजेशन मशीन द्वारा सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, कलेक्ट्रेट, तहसील, मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल सहित विद्यालयों में विशेष सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
शुक्रवार को बाजार, बिजली खेड़ा, शांति नगर आदि में फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया।