फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने वाले स्थलों की रात में ही हो सफाई : मंडलायुक्त

विज्ञापन
मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह चित्रकूटधाम मंडल के सभी नगर निकायों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी लोग टहलने (मार्निंग वाक) के लिए जाते हैं उन स्थानों पर रात को ही सफाई कराई जाए। स्ट्रीट लाइट के सभी खंभों पर तिरंगी लाइट (बेल) लगवाएं। चित्रकूट में कामदगिरी परिक्रमा में 24 घंटे सफाई कर्मी तैनात रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को आयुक्त कार्यालय में मंडल के सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक में आयुक्त ने सभी निकायों से अपनी आमदनी बढ़ाने और वसूली पर जोर दिया। कर्वी नगर पालिका ईओ से कहा कि कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के दुकानदार कूड़ादान अवश्य रखें।
जिन दुकानों के पास 7 दिन के बाद कूड़ा मिले उनका चालान करें। चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। यह भी निर्देश दिया कि जो दुकानदार या नागरिक कूड़ा फैलाएं उनका वीडियो बनाकर चालान किया जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने शहरों के सभी प्रमुख चौराहों पर शुद्ध पेयजल के निर्देश दिए। अतर्रा नगर पालिका में जाम की समस्या का निराकरण करने और सड़क या फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। जिन निकायों में डंपिंग ग्राउंड नहीं है वहां इसके लिए शीघ्र भूमि चिह्नित करने को कहा।
साथ ही निकाय क्षेत्रों में वेडिंग जोन बनाने और सामुदायिक शौचालय 24 घंटे खुले रखने को कहा। बैठक में जेडीसी रमेशचंद्र पांडेय सहित निकायों के ईओ और संयुक्त निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर में खनन राजस्व पिछड़ा
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडल के सभी अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) को निर्देश दिया है कि सरकारी विभागों की आरसी वसूली पर विशेष ध्यान दें। अवैध शराब की बिक्री के बारे में लेखपालों से जानकारी जुटाई जाए और इसे हरहाल में रोका जाए। बताया गया कि इस वर्ष मंडल में आबकारी विभाग को 175 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व मिला है। बांदा व महोबा में व्यापार कर की कम वसूली हुई। इसी तरह परिवहन विभाग भी राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं कर सका। खनन में बांदा और चित्रकूट में कम राजस्व आया है। आयुक्त ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि जिन विभागों के पास बजट है वह अपना बिजली बकाया 31 मार्च तक अदा कर दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें