फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मिशन शक्ति के तीसरे चरण में शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में एनएसएस व रोवर्स/रेंजर्स की छात्राओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन

छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता विषय का स्लोगन बनाकर लोगों को जागरूक किया। नोडल अधिकारी/प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने जागरुकता अभियान को गति दी। सह नोडल अधिकारी डॉ. विनोद सिंह चंदेल ने छात्राओं को स्वस्थ और फिट रहने के टिप्स दिए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकिता तिवारी, ज्योति मिश्रा, रोवर्स/रेंजर्स प्रभारी डॉ. सपना सिंह सहित डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. जयंती सिंह, डॉ. सुधा तिवारी, डॉ. नीतू सिंह आदि ने रैली में छात्राओं के साथ भ्रमण कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

रैली की शुरुआत डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. जय कुमार चौरसिया, डॉ. विनय कुमार पटेल, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया आदि ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें