फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंजर मेले में महिलाओं के गले से चेन पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंजर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन ऐतिहासिक दुर्ग कालिंजर में हजारों श्रद्धालुओं ने नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक किया। दुर्ग में पानी की किल्लत रही। पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था न होने से चोर-उचक्के और चेन स्नेचर भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

अजयगढ़ (एमपी) की महिला गोमती के गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया। एक अन्य महिला का भी सोने की चेन पार कर दी गई। पुलिस की अनदेखी से यह घटनाएं हो रही हैं। खोया-पाया केंद्र ने 22 बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलाया। केंद्र प्रभारी रामस्वरूप कबीर बेदी ने बताया कि 21 नवंबर (रविवार) को दंगल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें