फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख-प्यास से मवेशी मरणासन्न

विज्ञापन
तेरहीमाफी गोशाला में मरणासन्न अवस्था में मवेशी। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। तेरही माफी गांव की अस्थायी गोशाला में अव्यवस्थाएं मवेशियों पर भारी पड़ रहीं हैं। कई-कई दिनों से चारा-भूसा न मिलने पर भूख प्यास से जर्जर जिस्म हो गए मवेशियों में कई मरणासन्न स्थिति में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि रोजाना एक-दो मवेशियों की मौत हो रही है, यहां 90 पशु संरक्षित बताए गए हैं। 3-4 दिनों में एक या दो बोरा भूसा परोस दिया जाता है। उप जिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार ने कहा कि खंड विकास अधिकारियों को निर्देश है कि गोशालाओं की स्थिति से नियमित रूप से अवगत कराते रहे।
तेरहीमाफी गोशाला के बाबत उन्होंने कहा कि जांच कराएंगे। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। उधर, बीडीओ अमित कुमार यादव का कहना है कि गोशाला में भूसा-पानी आदि की समुचित व्यवस्था है। नियमित निरीक्षण भी किया जा रहा है। अव्यवस्था पाए जाने पर सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें