बांदा। सपा और उससे गठबंधन करने वाले दलों ने एक स्वर से विधान सभा चुनाव में भाजपा का सफाया और गठबंधन का परचम लहराने का दावा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूचियों पर नजर रखें कि सपा कार्यकर्ता या समर्थकों के नाम तो नहीं काटे गए।
बुधवार को नरैनी सपा और उसके सहयोगी गठबंधन वाले दलों की संयुक्त बैठक हुई। सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग त्रस्त है। राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिलाध्यक्ष लल्लू सिंह खंगार और परिवर्तन मिशन पार्टी से जीके भारतीय आदि ने भी संबोधित किया। अपना दल और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। मोहम्मद हनीफ, अजयराज यादव, अशोक श्रीवास, सिम्मी प्रजापति, मिश्रीलाल यादव, अजय चौहान, भरतलाल दिवाकर, सत्यनारायण सोनकर, किरन वर्मा, टीडी सागर, देवराज गुप्ता, विद्यासागर तिवारी, प्रदीप परिहार, आशीष आदि शामिल रहे।