फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पाक साफ, सपा उम्मीदवार पर कई केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर कुल 21 लाख 80 हजार 119 रुपये की सकल संपत्तियों के स्वामी हैं। उनके साथ नकदी सिर्फ 40,119 रुपये है। 18 लाख की इनोवा कार है।
विज्ञापन

पत्नी की कुल सकल संपत्ति 13 लाख 61 हजार 475 रुपये दर्शाई है। कृषि और आवासीय भूमि की कीमत 17 लाख 39 हजार रुपये लगभग है। कोई आपराधिक केस नहीं है। शैक्षिक योग्यता विधि स्नातक और आयु 45 वर्ष है।
उधर, सपा प्रत्याशी आनंद कुमार पर चित्रकूट में अपर सत्र न्यायाधीश के यहां एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं और अपहरण आदि के केस दर्ज हैं। इनकी कुल सकल संपत्ति 2 करोड़ 15 लाख 96 हजार 679 रुपये की है। असलहों में 315 बोर माउजर राइफल, जेवरों में साढ़े 4 ग्राम सोना, 4 लाख की कार आदि हैं।
विज्ञापन

पत्नी के पास 28 लाख 20 हजार 897 रुपये की सकल संपत्ति है। चित्रकूट, सतना और लखनऊ आदि में जमीन 7 करोड़ 23 लाख 90 हजार 649 रुपये कीमत की बताई है। शैक्षिक योग्यता बीएससी और आयु 53 वर्ष है।
मैं नहीं सरकार है खनन माफिया
बांदा। सपा प्रत्याशी आनंद कुमार त्रिपाठी ने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह खनन माफिया नहीं हैं। खनन माफिया सरकार है जो पट्टे देती है। कहा कि पूंजीपति तो सरकार की गोद में बैठे हैं। उधर, भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि मोदी, योगी पर सभी को भरोसा है। विधान सभा चुनाव में यह सामने आ गया है। विधान परिषद का चुनाव भी भाजपा जीतेगी। कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर ही काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें