फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घरों की बिजली काटी, साढ़े 8 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वित्तीय वर्ष के आखिरी माह मार्च में बिजली विभाग ने बकायेदारों पर शिकंजा और कस दिया है। घर-घर वसूली और बकायेदारों के घरों की बिजली काटने का अभियान जारी है। सोमवार को दर्जनों घरों और व्यवसायिक संगठनों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। उन्होंने छह माह से भी अधिक समय से बिल जमा नहीं किए थे। टीमों ने साढ़े 8 लाख रुपये वसूल किए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर बकाया वसूली का अभियान जनपद सहित खासकर शहरी क्षेत्रों में छेड़ा गया है। बिजली विभाग की टीमों ने न्यू मार्केट, छोटी बाजार, कैलाशपुरी, हाथी खाना, अलीगंज, जेएन कालेज, अतर्रा चुंगी, कुशवाहा नगर में अभियान चलाकर बकाया बिल वसूला और अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए।
उप खंड अधिकारी शत्रुघ्न चौहान ने बताया कि चालू माह मार्च में बिजली बिल जमा करना अनिवार्य है, वरना कनेक्शन काटने जैसी असुविधाओं से जूझना पड़ेगा। वसूली टीम का नेतृत्व एसडीओ चौहान, रवि गौतम और अवर अभियंता कांता प्रसाद, रविकांत अनुरागी, रजनेश आदि ने किया। टीम मेें विनय कुमार, आनंद गुप्ता, आलोक शर्मा, प्रकाश सिंह, अनिल, मोहन, विलायत, रिजवान, रामनरायण, तौफीक आदि कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें