फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : पति से विवाद के बाद महिला फंदे पर झूली

विज्ञापन
Banda: Woman hangs on noose after dispute with husband - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कमासिन। थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में संध्या पांडेय (21) ने बुधवार की शाम कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पहुंचे पति ने शव फंदे पर लटका देखा तो उसे नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पति शिवाकांत ने बताया कि मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। वह बाहर दरवाजे में आकर बैठ गया, तभी संध्या ने फांसी लगा ली। ढाई साल पूर्व शादी हुई थी। एक पुत्री है। उसके भाई चित्रकूट के रैपुरवा गांव निवासी संदीप ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। उधर, संध्या के शव का पोस्टमार्टम डॉ. उमेश कुमार व डॉ. अमर सिंह के पैनल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें