फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बाइक पर पांच सवार, डिवाइडर से टकराई, बालक की मौत, बाइक चालक पिता था नशे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डिवाइडर से बाइक टकरा जाने पर सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। बाइक पर पांच लोग सवार थे। दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने हादसे की वजह शराब के नशे में बाइक चलाना बताई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के पचुल्ला गांव निवासी अनिल कुमार यादव (32) गुरुवार को सुबह बाइक से पत्नी गुड़िया देवी (28), पुत्र आयुष (9), छोटू (7) और पुत्री नैंसी (11) को लेकर शहर मुख्यालय से घर आ रहे थे। शहर के इंदिरा नगर के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।
छोटे भाई विक्रम यादव ने बताया कि गुड़िया अपने मायके छतरपुर के घटहरी में थी। उसका भाई उसे शहर तक छोड़ गया। यहां से अनिल पूरे परिवार को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। सबसे बड़ी बेटी काजल को दूसरे वाहन में बैठा दिया था। बालक छोटू गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। अनिल शराब के नशे में बाइक चलाने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

बांदा। शराब के नशे में धुत अनिल पुत्र की मौत की सूचना पर जोर से रोने लगा। वार्ड में शोर-शराब से अन्य मरीज परेशान हो गए। इस पर अस्पताल प्रशासन ने उसे ट्रामा सेंटर से बाहर कर दिया। लगभग एक घंटे तक ट्रामा सेंटर मुख्य द्वार पर जमीन पर पड़ा दर्द से कराहता और रोता रहा। चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने कहा कि शराब के नशे में वार्ड में हंगामा करने पर उसे बाहर किया गया था। बाद में खाली वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें