फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जेल में बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात के बाद बेटा उमर बोला- पिता के नसीब में संघर्ष है तो कर रहे हैं

Sun, 24 Oct 2021 04:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जेल में बाहुबली मुख्तार अंसारी से पत्नी और बेटे ने मुलाकात की। जेल में दाखिल होने से पहले दोनों की आरटीपीसीआर जांच देखी गई।
विज्ञापन
बांदा जेल में बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने पहुंचे पत्नी और बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का कहना है कि उनके वालिद (पिता) के नसीब में संघर्ष लिखा है तो कर रहे हैं। पिछले 16 साल से उन पर किसी ने एक भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया। सरकार के इशारे पर फर्जी केस थोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां की जेल में निरुद्ध मुख्तार अंसारी से शनिवार को पत्नी अफशां अंसारी और पुत्र उमर अंसारी ने मुलाकात की। लगभग दो घंटे बाद जेल से मां के साथ बाहर निकले उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिता मुख्तार अंसारी के कान में दर्द है।

मवाद निकल रही है। रात को सो नहीं पाते। जेल अधिकारी कोई तवज्जो नहीं दे रहे। उमर ने कहा कि पिता के ऊपर 16 साल में कोई मुकदमा नहीं है। सरकार के इशारे पर फर्जी मुकदमे थोप कर उन्हें जेल में रखा जा रहा है। विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं दी जा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर ने कहा कि उनके नसीब में संघर्ष लिखा है तो कर रहे हैं। अब सबकुछ ऊपर वाले पर छोड़ दिया है। पत्नी और बेटे ने मुख्तार अंसारी से बातचीत में उनकी सेहत और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। पूरे समय सीसीटीवी कैमरों से इस मुलाकात से नजर रखी गई।

जेल में दाखिल होने से पहले दोनों की आरटीपीसीआर जांच देखी गई। दोनों ने मुलाकात के लिए आवेदन किया था। उधर, जेल अधीक्षक अरुण कुमार ने कहा कि जेल मैन्युअल के अनुसार ही मुलाकात कराई गई है। मुख्तार अंसारी के कान के इलाज के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम आकर देखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें