फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: एक-दूसरे से शादी रचाने वालीं छात्राओं के कोर्ट में बयान दर्ज, परिजन कर रहे थे विरोध

Thu, 24 Mar 2022 09:28 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा/ओरन

सार

बांदा के बिसंडा की छात्रा अतर्रा कालेज में डीएलएड की छात्रा है। वहां उसके साथ अतर्रा निवासी छात्रा बीएससी कर रही है। दोनों लड़कियों ने होली से पहले भागकर दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज, परिवार और खानदान की परवाह किए बगैर दो स्नातक छात्राओं की मित्रता कुछ इतनी ज्यादा घनिष्ठ हुई कि दोनों समलैंगिक संबंधों पर राजी हो गईं। होली की खुशियों के बीच यह दोनों अपने घरों से चुपचाप निकल गईं और दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। छात्राओं के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने उन्हें खोज निकाला। मंगलवार को लखनऊ से दोनों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने गुरुवार को यहां अदालत में पेश कर उनके बयान दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन


यह दिलचस्प प्रकरण नगर पंचायत क्षेत्र बिसंडा और नगर पालिका परिषद अतर्रा का है। बिसंडा की छात्रा अतर्रा कालेज में डीएलएड की छात्रा है। वहां उसके साथ अतर्रा निवासी छात्रा बीएससी कर रही है। दोनों के बीच मित्रता हुई। धीरे-धीरे यह इतना परवान चढ़ी कि सहेलियों से एक-दूसरे को जीवन साथी बनाने का निर्णय ले लिया। दोनों के घरवालों को इन दिलों में पनप रहे इस प्रेम की भनक भी नहीं लगी।

विज्ञापन

होलिका दहन (17 मार्च) की रात यह दोनों अपने-अपने घरों से चुपचाप निकल गईं और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंच गईं। वहां आर्य समाज मंदिर में आपस में शादी रचा ली। डीएलएड की छात्रा पति और बीएससी की छात्रा पत्नी बन गई। डीएलएड छात्रा के पिता ने बिसंडा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने सर्विलांस आदि के जरिए खोजबीन की तो दोनों का लोकेशन लखनऊ में मिला।

परिजनों के साथ भेजी जा रहीं लड़कियां

मंगलवार को बिसंडा थाने की पुलिस लखनऊ पहुंची और गोमती नगर से दोनों छात्राओं को अपने साथ लाई। दोनों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को सिविल जज प्रथम सौम्या मिश्रा की अदालत में पेश किया। यहां उनके 164 सीआरपीसी के बयान हुए। बिसंडा थाना एसआई कन्हैयालाल ने बताया कि अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद दोनों छात्राओं को उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें