फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरछा महोत्सव में बांदा की बालाओं ने मचाई धूम

विज्ञापन
Banda's girls made a splash in Orchha festival - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रहे सात दिवसीय राजाराम महोत्सव में बांदा की बालाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धूम मचा दी। इस महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं। उधर, बांदा की ही बालिका और मिस बुंदेलखंड नेहा कश्यप को डांस प्रस्तुति पर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यहां आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो की बालिकाओं की टीम ने निर्देशक रश्मी गुप्ता निशा के निर्देशन में शानदार बुंदेलखंडी राई नृत्य प्रस्तुत किया। सभागार तालियों से गूंज उठा। इन बालिकाओं को आयोजकों ने विशेष रूप से आमंत्रित किया था। बालिकाओं ने अन्य प्रस्तुतियां भी दीं। अमायरा और भाव्या का लवकुश कांड नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
इनके अलावा बालिकाओं ने द्रोपदी चीरहरण, पायो जी मैंने रामरतन धन पायो, भरत नाट्यम के साथ पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी। महोत्सव का आयोजन यूपी सांस्कृतिक बोर्ड अध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला के नेतृत्व में हो रहा है। बालिकाओं को मध्यप्रदेश के मंत्री कौशल किशोर और मोदी मंडल व आयोजक राजा बुंदेला ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। निर्देशक निशा को भी सम्मानित किया गया। इनके अलावा कलाकार प्रवीण चौहान भी सम्मानित हुए। टीम में कंचन तिवारी, आकृति गुप्ता, आद्या खरे, शुभांशी गुप्ता भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

उधर, मिस बुंदेलखंड नेहा कश्यप ने भी ओरछा महोत्सव में डांस की धाक जमा दी। अभिनेता राजा बुंदेला ने उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया। बॉलीवुड स्टार समीर भी उपस्थित थे। नेहा पूर्व में भी कई सम्मान और खिताबों से नवाजी जा चुकी हैं। बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिल चुका है। वह शहर के ज्योति नगर की रहने वाली हैं।

Banda's girls made a splash in Orchha festival- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें