फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : जीएसटी अदायगी में गड़बड़ी की शिकायत पर छापा

विज्ञापन
Banda: Raid on complaint of irregularities in GST payment - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जीएसटी की तीन सदस्यीय टीम ने शहर के गारमेंट्स दुकान में छापा मारकर स्टॉक का मिलान किया। आय-व्यय संबंधी अभिलेखों की जांच की। टीम ने लगभग 10 पेज में स्टॉक आदि का ब्योरा दर्ज किया है। टीम की छापेमारी से व्यापारियों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर (सेल टैक्स) रश्मी अवस्थी के नेतृत्व में गुरुवार को असिस्टेंट कमिश्नर रवींद्र कुमार और सुनील कुमार ने प्रकाश टाकीज रोड स्थित मशहूर गारमेंट्स दुकान पर छापा मारा। किसी को भी अंदर या बाहर नहीं आने दिया गया। दुकान स्वामी राधेश्याम गुप्ता और उनके बेटे गोपाल से स्टॉक के बारे में जानकारी ली। अभिलेख चेक किए। बताया जा रहा है कि दुकान में स्टॉक ज्यादा पाया गया। इससे संबंधित दस्तावेज दुकान स्वामी मौके पर उपलब्ध नहीं करा सके। इसके लिए टीम ने उन्हें साक्ष्य मुहैया कराने के लिए दो दिन का समय दिया है।
टीम ने बताया कि स्टॉक अधिक मिलने की शिकायत पर कमिश्नर राजेश गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल देर शाम तक जांच जारी रही। उधर, कार्रवाई की सूचना पर व्यापारी नेताओं ने विरोध किया। हालांकि टीम के नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें