फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : प्रिकाशन डोज लगी नहीं, आ गया मैसेज, कोविड की कोई डोज न लगवाने वालों के मोबाइल पर आ रहा संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। कोविड से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज लगाई जा रही है। कई लोगों को प्रिकाशॅन डोज लगी नहीं और उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आ गया। इससे लोग हैरान हैं।
विज्ञापन

तीसरी डोज लगने के मैसेज उन लोगों को भेजे जा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक कोई डोज नहीं लगवाई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र राजपूत का कहना है कि क्षेत्र में प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए 31 टीमें काम कर रहीं हैं। मोबाइल नंबर का कोई अंक गलत पड़ने से यह संदेश चला गया होगा। इसकी जानकारी की जाएगी।
दूसरी डोज के बाद आया प्रिकॉशन का मैसेज
कस्बे के शिवमिलन का कहना है कि उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज दिसंबर 2021 में लगवा ली थी। उसके बाद फिर कोई डोज नहीं लगवाई, जबकि मोबाइल पर प्रिकॉशन डोज लगवाने का मैसेज आया है। राजकुमारी और सुरेखा आदि ने भी बताया कि बिना लगवाए ही मोबाइल फोन पर प्रिकॉशन डोज लगवाने का मैसेज आया है।
विज्ञापन

-----------------------------------
कोविड नहीं नहीं लगवाई कोई डोज
पिपरगवां के कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 20 अगस्त को रात करीब साढ़े 9 बजे प्रिकॉशन डोज लगाने का मैसेज आया। जबकि उन्होंने कोविड की कोई डोज नहीं लगवाई। शालिनी सिंह के कहा कि मैंने कोई डोज नहीं लगवाया है। इसके बावजूद मोबाइल फोन पर मैसेज आ गया।
विज्ञापन

वर्जन
अगर डोज नहीं लगी है तो आकर लगवा सकते हैं। हो सकता है कि टेक्निकल गड़बड़ी से यह मैसेज चला गया हो। - दिनेश चंद्र राजपूत, पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी
-------------
अनुभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें