फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अतर्रा ने तीन गोल कर महोबा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अपोलो टेली क्लीनिक के प्रभारी डॉ. रमाकांत द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के डॉ. भानु प्रताप ने फुटबॉल मैच का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

मैच अतर्रा फुटबॉल क्लब और महोबा स्टेडियम के बीच में खेला गया। मैच का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।उनकी तालियां लगातार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहीं थी। मैच के दौरान अतर्रा की टीम ने महोबा की टीम पर तीन गोल करके मैच को जीत लिया।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक अवधेश, मनोज, सहित फुटबॉल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें