बांदा। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर संस्थागत/व्यक्तिगत बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 नवंबर कर दी है। इसी तरह 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 20 नवंबर निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया है। वर्ष 2021 की अंक सुधार परीक्षा के अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों से विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन पत्रों की जांच/संशोधन 24 नवंबर तक किया जाएगा। पंजीकृत छात्रों की फोटो युक्त नामावली व कोष पत्र की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को 29 नवंबर तक भेजी जाएगी। उधर, 9वीं व 11वीं के छात्रों का अग्रिम पंजीकरण 50 रुपये शुल्क के साथ चालान के माध्यम से कोषागार में 20 नवंबर तक जमा किया जाएगा।
जांच के बाद संशोधन 24 नवंबर तक किया जाएगा। संपूर्ण आवेदन पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 29 नवंबर तक भेजे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि संबंधित प्रधानाचार्यों को नवीन तिथियों के विषय में अवगत करा दिया गया है।
प्रोन्नत छात्रों को शुल्क नहीं
बोर्ड द्वारा वर्ष-2021 में 18 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच हुई 10वीं और 12वीं की अंक सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को छोड़कर सभी श्रेणियों में प्रोन्नत हुए छात्रों को वर्ष-2022 की परीक्षा में नि:शुल्क शामिल हो सकेंगे।
हाईस्कूल : संस्थागत- 575 रुपये। व्यक्तिगत-706 रुपये
इंटरमीडिएट : संस्थागत- 675 रुपये। व्यक्तिगत- 806 रुपये।