फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं पर लगाम लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अन्ना पशुओं पर लगाम न लगने और बैंकों द्वारा केसीसी न बनाने समेत कई मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि शीघ्र मांगें निस्तारित न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी संतोष सिंह के नेतृत्व में किसान नेताओं ने प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और डिप्टी कलक्टर को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि शासन के सख्त आदेशों के बावजूद छुट्टा पशु खेतों और सड़कों पर मंडरा रहे हैं। गोशालाएं वीरान पड़ी हैं।
अन्ना पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। इसके अलावा बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने, चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों से वसूली रोकने, बैंकों को केसीसी बनवाने के निर्देश देने, आधार सेंटरों पर भ्रष्टाचार रोकने, सहकारी समितियों में खाद के दाम निर्धारित दरों से ज्यादा न वसूले जाने आदि मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में बैजनाथ अवस्थी, बलराम तिवारी, आरती सिंह, राजाबाई, सरोज, करन सिंह, फैसल खां, मुईनुद्दीन, रामदास साहू, बृजेश कुमार पटेल, रणधीर सिंह, दिलीप कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें