फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां की डांट से आहत युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि पुलिस घटना को हादसा मान रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवंतिनगर निवासी अनिल राजपूत (20) का शव मोहल्ले से ही निकली रेल लाइन में शनिवार की देर शाम कटा मिला। मोहल्ले वासियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया। चाचा धनीराम ने बताया कि दो भाइयों व एक बहन में वह बड़ा था। साल भर पहले वह सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसका इलाज झांसी में चल रहा था। दो दिन पहले उसकी मां गुड्डो झांसी से उसकी दवाई लेकर आई थीं। दवा खाने को लेकर मां से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इस बीच वह घर से निकल कर टहलने के लिए चला गया। वह सब पड़ोस में एक शादी समारोह में थे। मोहल्लेवासियों ने सूचना दी कि उसका शव रेल लाइन में कटा पड़ा है। चाचा ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने की बात कही है। उधर, शहर कोतवाल अनूप दुबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आकर मौत हाेना प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता धन्ने बेलदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें