फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ से ज्यादा केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। जनपद में डेढ़ सैकड़ा से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्त होने पर विभागीय योजनाएं लड़खड़ा रही हैं। बाल पुष्टाहार से लेकर टीकाकरण तक के कार्य प्रभावित हैं। फिलहाल इन केंद्रों को नजदीकी केंद्रों से संबद्ध किया गया है। कमोवेश यही स्थिति सीडीपीओ और सुपरवाइजरों की है।
जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1512 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इस वर्ष बिसंडा ब्लाक के 175 में 30, महुआ के 200 में 30, नरैनी के 275 में 30, बबेरू के 211 में 15, कमासिन के 175 में 15, बड़ोखर खुर्द के 191 में 15, जसपुरा के 110 में पांच, तिंदवारी के 175 में 10 और नगर क्षेत्र के 187 में पांच आंगनबाड़ी व सहायक सेवानिवृत्त हो गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और सुपरवाइजरों में शहर सहित जिले के नौ विकास खंडों में महज तीन ही सीडीपीओ हैं। सुपरवाइजरों के 60 पदों में 46 रिक्त हैं। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बुरी तरह प्रभावित है। केंद्रों के मासिक निरीक्षण भी नहीं हो पा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां का कहना है कि जल्द ही रिक्त पदों में नई नियुक्ति की संभावना है। वर्तमान में जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीक के केंद्र से संबद्ध कर दिया गया है।
-----------------
नौ हैंडपंप खराब
नरैनी। बरुआ कालिंजर में आधा दर्जन से अधिक हैंडपंपों के खराब होने से ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। पूर्व प्रधान राकेश सिंह, लोकेंद्र, शिवकुमार, गुण सागर ने प्रशासक/एडीपीआरओ रमेशचंद्र को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में लगे 75 हैंडपंपों में नौ खराब पड़े हैं। इन्हें ठीक कराने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन

--------------------
कैंप में 1.30 लाख बकाये की वसूली
ओरन। विद्युत विभाग ने चौसड़ गांव में कैंप लगाकर एक मुश्त समाधान योजना की जानकारी देते हुए 1.30 लाख रुपये बकाया वसूला। 19 उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना के तहत ब्याज में छूट दी गई। एसडीओ अतुल कुमार, जेई विजय बहादुर, उजेर हबीब खां, अरविंद तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, जगजीवन, संतोष कुमार, रामगोपाल आदि मौजूद थे। बताया कि 30 दिसंबर को नांदनमऊ में कैंप लगाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें