फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। तकरीबन साढ़े चार माह से यौन शोषण का शिकार युवती ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि आरोपी उसकी सहेली का भाई है। उसने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया है। भाई को जान से मारने की धमकी और ब्लैकमेलिंग कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 मार्च को उसकी सहेली ने उसे अपने घर बुलाया था। उसने भाई को लेने के लिए भेजा। उसका भाई उसे बाइक से घर ले गया और सूने मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसी दौरान उसने घटना का वीडियो भी बना लिया। तब से वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और दुष्कर्म किया। इससे परेशान होकर उसने अपने घरवालों को पूरी घटना बताई। तब भाई और परिजनों ने उसे कोतवाली ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी व 67(ए) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी निखिल सोनी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें