फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां/बबेरू। पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव में मंगलवार को गोशाला के लिए पयार लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार वृद्ध मजदूर की दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक कूदकर बच निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव के बाइक सवार तीन लोग ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन

नरी गांव में मंगलवार को पयार से भरी ट्राली पर सवार गोशाला मजदूर राम प्रसाद (70) ट्राली पलट जाने से नीचे दब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ड्राइवर शिव मंगल ने कूदकर अपनी जान बचाई। तहसीलदार तिमराज सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि चालक ने ढाल में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया था, इससे हादसा हुआ। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी भरत यादव (24), ममसी खुर्द निवासी रामलखन (59), कमासिन निवासी शिवम (17) बाइक से पतवन से बबेरू आ रहे थे। उमरहनी व पून के बीच बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें