ज्ञापन देने कलक्ट्रेट आए आम आदमी पार्टी पदाधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में डीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन दिया है। कहा है कि केंद्र सरकार देश के युवाओं का भविष्य खराब कर रही है और अदानी और अंबानी को सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने की योजना है, जिसे पार्टी सफल नहीं होने देगी।
आप पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि जिस तरह केंद्र सरकार पहले किसानों को बर्बाद करना चाह रही थी, अब युवाओं के साथ खिलवाड़ करने जा रही है। आप केंद्र सरकार को कभी मनमानी नहीं करने देगी।
उन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ अदानी और अंबानी के लिए सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने की योजना बनाई है। जब अग्निवीर चार साल बाद सेवानिवृत्त हो जाएगा। तब उसे प्राइवेट कंपनी में लिया जाएगा। इस मौके पर योगराज सिंह संतोष कुमार गुप्ता, महेश प्रताप सिंह, अनुराग यादव, विनय गुप्ता मौजूद रहे।