नरैनी। बाइक से आए तीन युवक गल्ला की दुकान से 90 हजार रुपये से भरी गोलक उठा ले गए। कालिंजर कस्बा निवासी सतीश गुप्ता अछरौड़ चौराहा पर गैस एजेंसी के पास आढ़त की दुकान किए है।
दोपहर 3 बजे बाइक से आए तीन युवकों ने दुकान के सामने बाइक खड़ी की। एक युवक ने उतरकर रुपयों से भरी गोलक उठाई और बाइक में बैठ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तीनों युवक नरैनी की ओर भाग निकले। मौके पर मौजूद व्यापारी का फुफेरा भाई आशीष ने उनको रोकने का प्रयास किया।
व्यापारी के भाई कल्लू व पड़ोसी रिंकू ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाश थाने के सामने से नरैनी की ओर भागने में सफल रहे। व्यापारी ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम रही।