नरैनी में एसडीएम द्वारा पकड़े गए बालू के ओवरलोड वाहन।
- फोटो : BANDA
अतर्रा/नरैनी। एसडीएम, नरैनी वंदिता श्रीवास्तव ने गुरुवार की देर शाम करतल मार्ग पर बालू से भरे दो ट्रक हाईवा पकड़ लिए। चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाए। दोनों वाहनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। इनमें एक ट्रक जनपद के एक माननीय के पुत्र का बताया गया है।
उधर, अतर्रा एसडीएम जेपी यादव व सीओ सत्य प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को नरैनी रोड पर 7 बालू के ओवरलोड ट्रक पकड़े। यह सभी बिना परमिट के परिवहन कर रहे थे। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सभी ट्रकों को मंडी परिषद ग्राउंड में खड़ा कराया गया है।