करतल के पास एमपी की सीमा पर बैरियर पर तैनात पुलिस। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। विधान सभा चुनाव के लिए जनपद को 53 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मतदान केंद्र पर जनपद का स्थानीय फोर्स नहीं लगाया जाएगा।
अर्द्धसैनिक बलों के अलावा एक कंपनी पीएसी, 2861 हेड कांस्टेबिल, 2981 होमगार्ड, 220 पीआरडी जवान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि 14 राज्य स्तरीय और 16 अंतर जनपदीय बैरियर बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक थाने में 5 मोबाइल टीमें रहेंगी।
विभिन्न अपराधों में 22936 लोगों का चालान व 18336 लोगों को पाबंद किया गया। 193 वारंटियों की गिरफ्तारी और 11835 शस्त्र जमा कराए गए हैं। आचार संहिता उल्लंघन के 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
एमपी की सीमा पर बैरियर चालू
करतल। एमपी की सीमा पर स्थित नहरी ग्राम पंचायत के नजदीक पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की है। एमपी के चंदौरा, खरौनी, बरौली, रामनई आदि गांवों में जाने के लिए एमपी के लोग यूपी की सीमा से ही होकर गुजरते हैं। चुनाव के मद्देनजर सीमा पर बांदा जनपद की पुलिस बैरियर बनाकर आने-जाने वालों की जांच पड़ताल की जा रही है।