फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान का संकल्प लेने वालों के कारवां में व्यापारी भी आए

विज्ञापन
मुख्य बाजार में मतदान का सामूहिक संकल्प लेते व्यापारी। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मतदान नजदीक आने के साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में मतदान का संकल्प लेने वालों का कारवां बढ़ता जा रहा है। अभियान में जिला प्रशासन भी शामिल है। अधिकारियों, शिक्षाविदों, स्वयं सेवियों आदि के बाद अब व्यापारी और धर्मगुरु भी अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के इस अभियान के बैनर संग भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बांदा यूनिट ने मतदान और इसका प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने मुख्य बाजार में सामूहिक रूप से शपथ ली। कहा कि व्यापारी वर्ग मतदान में पीछे नहीं रहेगा।
वरिष्ठ व्यापारी शांतनु ओमर ने कहा कि कम मतदान हमारे शान के खिलाफ है। संगठन के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने कहा कि यह अभियान निश्चित तौर पर मतदान का ग्राफ बढ़ाने में कारगर साबित होगा। हम और हमारे परिवार के सदस्य बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लेंगे।
विज्ञापन

संकल्प लेने वालों में व्यापारी/व्यावसायी मो. यासीन, शहजादे, लोकेश ओमर, नईम नेता, नीतेश चौरसिया, मो. जैद, रवि सोनी, दिनेश सोनी, पुरुषोत्तम खेरा, विजय गुप्ता, किशन धुरिया, महबूब इलाही, अर्पिता गुप्ता, मयंक गुप्ता, राम ओमर, अभिषेक सेठ आदि शामिल रहे।
वोट हर नागरिक का फर्ज, इसे अदा करने से न चूकें
बांदा। वोट हर शहरी (नागरिक) का जम्हूरी (लोकतांत्रिक) हक और फर्ज है। इस हक को अदा करने में कोताही नहीं करना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर अपने जिले का नाम रोशन करने से न चूका जाए। यह बात शहर काजी सैय्यद मेराज मसूदी (अकील मियां) ने कही।
उन्होंने कहा कि मतदान का ग्राफ बढ़ाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और बांदा जिला प्रशासन की मुहिम काबिले तारीफ है। जिले के हर शख्स को 23 फरवरी को अपने बूथ पर जाकर वोट डालना चाहिए। मौलाना मसूदी ने कहा कि वोट के जरिए ही हम अपने सूबे की साफ-सुथरी और मुस्तकिल सरकार चुन सकेंगे। (संवाद)
बबेरू के व्यापारी भी अभियान में जुटे
बबेरू । उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय यूनिट ने रविवार को मतदाता जागरुकता अभियान रैली निकाली। देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा, नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण किया। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ सहित कृष्ण कुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता, ज्वाला गुप्ता और स्थानीय व्यापारी नेता मनीष गुप्ता (अध्यक्ष), नारायण गुप्ता (महामंत्री), राजकुमार चौरसिया, आलोक कुमार, अमित गुप्ता, रामलखन चौरसिया, सुरेंद्र सेठी, किशन गुप्ता, पुत्तन गुप्ता आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें