फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के 416 को रोजगार को मिलेगा कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत रोजगार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों को बैंकों से ऋण मिलेगा।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए योजना के तहत पूंजी निवेश 157.38 लाख व 416 लोगों को रोजगार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत अधिकतम 25 लाख रुपये तक बैंकों से कर्ज दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के उद्यमियों को 10 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग को कुल प्रोजेक्ट लागत का पांच फीसदी अंशदान बैंक में जमा करना होगा। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले इच्छुक उद्यमी निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भरकर प्रिंट आउट 31 अगस्त तक उनके कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें