फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गिरवां में एक करोड़ से बनेगा 250 टन क्षमता का अन्न गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत गिरवां सहकारी समिति में 250 टन क्षमता का गोदाम बनाया जाएगा। शनिवार को सहकारिता राज्य मंत्री ने इसका वर्चुअल शिलान्यास किया। वहीं संयुक्त आयुक्त और चेयरमैन ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। कहा कि इससे किसान अपनी उपज सुरक्षित भंडारित कर सकेंगे और सही मूल्य मिलने पर इसे आसानी से बेच सकेंगे। इसकी लागत करीब 99 लाख 20 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन

गिरवां में संचालित सहकारी समिति परिसर में जिला सहकारी बैंक के सभापति पंकज अग्रवाल और संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता वीरेन्द्र बाबू दीक्षित ने इस गोदाम का भूमि पूजन कराया। इस मौके पर सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने वर्चुअल शिलान्यास किया, जिसका लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। उन्होंने कहा कि सहकारिता पिछले दो वर्षों में लगातार प्रगति कर रहा है। समितियों को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है।
किसानों को बेहतर उर्वरक की व्यवस्था के लिए गोदाम बनवाए जा रहे हैं। समर्थन मूल्य में बेची गई उपज का 72 घंटे में भुगतान हो रहा है। सहायक आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस गोदाम में किसान अपनी उपज सुरक्षित रख सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी एके सिंह, उप महाप्रबंधक एमए सिद्दीकी, एडीसीओ रामआसरे चौधरी, डा.अरविंद कुमार, राकेश मिश्रा, लोकेश लोकेश त्रिवेदी, उदित नारायण द्विवेदी, अंजलि, अरुण कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, प्रेम स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरेश अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें