मटौंध। ताला बंद मकान में घुसकर चोरों ने दो लाख रुपये कीमत के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। थाना क्षेत्र के कुशीनगर खड्डी तिगैला गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा की चाय समोसे की दुकान है। उसने प्लाट खरीदकर अभी नया मकान भी बनवाया है।
वह अपने मकान का ताला बंद करके रिश्तेदारी में बर्थडे कार्यक्रम में चला गया था। वहां से आने पर देखा तो उसके मकान से चोरी हो चुकी थी। उसने मटौंध थाने में जेवरात चोरी की तहरीर दी है। थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना है कि तहरीर मिली है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। चोरी का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।