फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में 1039 व इंटर में 730 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में पहले दिन पहली पाली में परीक्षा केंद्र में एंट्री के दौरान परीक्षार्थियों की ज? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल में 1039 और इंटर में 730 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा थी। 21,030 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 19,991 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा हुई। 17,118 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 16,388 ने परीक्षा दी। डीएम अनुराग पटेल ने खानकाह इंटर कॉलेज व डीएवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम व सीसीटीवी कैमरों को देखा।
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अव्यवस्थाएं हावी रहीं। जनपद के अधिकांश केंद्रों में सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग (तापमान मापन) का इंतजाम नहीं रहा। जनपद के 63 केंद्रों में गुरुवार (24 मार्च) को हाईस्कूल की सुबह और इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में हुई।
विज्ञापन

अधिकांश परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं दिखा। गेट में परीक्षार्थियों को एंट्री के समय सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। अलबत्ता ज्यादातर परीक्षार्थी मास्क लगाकर आए। उधर, उप शिक्षा निदेशक मंशाराम व डीआईओएस विनोद सिंह ने सत्यनारायण इंटर कॉलेज, तिंदवारी, एसडी गल्र्स इंटर कॉलेज, तिंदवारी व अमर ज्योति इंटर कॉलेज, मुंगुस का निरीक्षण किया।
ट्यूशन के भरोसे दी परीक्षा
हाईस्कूल परीक्षार्थी काजल सिंह (डेरा बंशीपुर) ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा में गांव में नेट की समस्या रही। ट्यूशन शिक्षक के मार्गदर्शन पर उन्होंने तैयारी की है। हिंदी विषय के पेपर में सभी प्रश्न कोर्स से ही पूछे गए।
विज्ञापन

तैयारी न हो पाने से प्रश्नपत्र गड़बड़ाया
हाईस्कूल परीक्षार्थी आर्यन (कटरा) ने बताया कि उन्होंने सहपाठियों का ग्रुप बनाकर तैयारी की। घर पर ही रहकर परीक्षा की तैयारी की है। ठीकठाक तैयारी न होने पर पहले ही दिन हिंदी का प्रश्न पत्र ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें