फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 20 Jul 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात पंखे का तार लगाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कोल्हई विनोहनी के मजरा अल्लानगर निवासी रामचरण गिरी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब तीन बजे उनका बड़ा पुत्र दिनेश गिरी (32) पंखे का तार लगा रहा था। तार में प्लग न लगे रहने से एक तार लाइट बोर्ड में लगा और एक तार बोर्ड से निकल कर युवक के सीने पर आकर चिपक गया। जिससे वह करंट के चपेट में आने से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही दिनेश ने दम तोड़ दिया। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटी बेटियों व एक बेटे को छोड़ गया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें