फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नाले में मिला ताजिया देखने निकले युवक का शव

Fri, 19 Jul 2024 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुहर्रम के दिन ताजिया देखने निकले युवक का शव शुक्रवार को नाले में उतराता मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया उनका बड़ा भाई नंदकुमार पुत्र मातादीन (29) निवासी लंगड़ीडीह ग्राम सभा सुरत सिंह डीह थाना तुलसीपुर 17 जुलाई को मुहर्रम के ताजिया का जुलूस देखने के लिए गया था। वह रात को घर नहीं आया। काफी तलाश किया गया लेकिन, कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने स्थानीय थाना के सिसाहना नाला में पुलिया के पास अज्ञात शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम वहां पर पहुंची तो उसकी शिनाख्त दो दिन पूर्व लापता हुए नंदकुमार के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नाले में शव मिला है। शव पर कहीं चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें