फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करें योग रहे निरोग के संकल्प के साथ लाखों लोगों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में योगाभ्यास करती डीएम श्रुति व अन्य।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। आठवें अंतर राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के लाखों लोगों ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का संकल्प लिया। पार्कों, मैदानों के अलावा विद्यालयों, स्वयं सेवी संगठनों तथा ग्राम पंचायतों में लोगों ने धूमधाम से योगाभ्यास किया। सनातन संस्कृति के इस प्राचीन कला को लोगों ने आत्मसात किया और दूसरों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीएम श्रुति, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य तथा एडीएम राम अभिलाष के साथ सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास कर लोगों से नियमित रूप से अपनाने की अपील की। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने लोगों को योगाभ्यास कराया। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने जवानों के साथ पुलिस लाइन में योगाभ्यास कर चुस्त और दुरुस्त रहने का संकल्प लिया। सदर विधायक पल्टूराम ने तुलसीपार्क में एसएससी ग्रुप तथा योग गुरु वीर विक्रम सिंह के साथ योग कर लोगों को योगासन से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, डीपी सिंह, संजय शर्मा और बृजेंद्र तिवारी सहित शहर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने सरस्वती शिशु मंदिर तुलसीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास कर नगरवासियों को योग की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने स्थानीय नगर में कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास कर लोगों को इसे जीवन में नियमित रूप से अपनाने के प्रति जागरूक किया। जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों तथा परिषदीय विद्यालयों में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। स्वयं सेवी संगठनों ने भी योग कर लोगों से स्वस्थ रहने की अपील की।
विज्ञापन

एसएसबी 9वीं तथा 50वीं वाहिनी के जवानों ने अपने मुख्यालयों तथा एनसीसी कैडेटों ने एमपीपी इंटर कालेज में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। मनरेगा श्रमिकों ने सभी ग्राम पंचायतों में कार्यस्थल पर योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। जिले के सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। पचपेड़वा के लोकमान्य तिलक इंटर कालेज में लोगों ने पूर्व भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। जिला कारागार में बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन अजय सिंह ने योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग गुरु डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बंदियों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्रभारी अधीक्षक बाल कृष्ण मिश्र, उप कारापाल जनमेजय सिंह, निर्भय सिंह, अधिवक्ता मुकेश सिंह व संतोष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
गायत्री शक्तिपीठ बलरामपुर में युवा प्रकोष्ठ की तरफ से योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, सतीश चंद्र मिश्र, शिव प्रसाद वर्मा, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सुरेश वर्मा व सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। नगर स्थित जामिया अरबिया अनवारूल कुरान अरबी डिग्री कालेज में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने योग किया। एमएलके पीजी कॉलेज में प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें