फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटानरोधी कार्य न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के नेवलगढ़ गांव के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। गैसड़ी ब्लॉक के नेवलगढ़ के मजरा नेवलगढ़ डीह गांव के अस्तित्व पर धोबहा पहाड़ी नाले के कटान का संकट मंडरा रहा है। कई बार मांग के बाद भी कटानरोधी कार्य न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर कटानरोधी कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। कटानरोधी कार्य न होने पर गांव का अस्तित्व पहाड़ी नाले में विलीन हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण तारावती, गौरीशंकर, छोटेलाल, मायादेवी, दुर्गावती, अनंतराम, साधू, धनीराम, अशर्फीलाल, कल्लू, अवधराम, शिव प्रसाद व बृजलाल आदि ने डीएम को भेेजे गए पत्र में कहा है कि धोबहा पहाड़ी नाले के कटान से 25 घरों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बारिश के समय पहाड़ी नाले में बाढ़ आने पर कटान इतनी तेज हो जाती है कि गांव के लोग दहशत में आ जाते हैं। इस समस्या का निराकरण कराने के लिए कई बार क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों से शिकायत दी गई लेकिन कटानरोधी कार्य शुरू नहीं कराया गया है। यदि इस साल कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया तो गांव के करीब 25 परिवार के घर धोबहा पहाड़ी नाले की कटान में समा जाएंगे।
ग्रामीणों ने डीएम से मांग किया है कि गांव के पास धोबहा पहाड़ी नाले की कटान को रोकने के लिए कटानरोधी कार्य शुरू कराया जाए। यदि शीघ्र कार्य शुरू नहीं कराया गया तो गांव के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बीडीओ गैसड़ी सुमित कुमार सिंह ने ग्रामीणों से बताया कि उनकी समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें