फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 में टमाटर व 34 रुपये में प्याज की बिक्री शुरु

विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के मंडी समिति भगवतीगंज से वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अधिकारी।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बाजार भाव पर अंकुश लगाने के लिए चार सरकारी वैन से 42 रुपये टमाटर व 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की बिक्री शुरू कर दी गई है। डीएम श्रुति के निर्देश पर मोबाइल वैन से सरकारी रेट पर बेचा जा रहा है। उन्होंने तीनों एसडीएम को निर्देेश दिया है कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाएं और पकड़े जाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एडीएम राम अभिलाष, डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी व जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने गुरुवार को मंडी परिषद भगवतीगंज से टमाटर व प्याज से भरे मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एडीएम ने कहा कि कई सप्ताह से टमाटर व प्याज की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। टमाटर व प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने और सरकारी रेट पर इनकी बिक्री कराने के लिए नगर व देहात क्षेत्र में चार मोबाइल वैन रवाना कर दी गई हैं।
मंडी सचिव व जिला खाद्य विपणन अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में चारों मोबाइल वैन से 42 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर और 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की बिक्री कराई जा रही है। मंडी में भी दो आउटलेट खोले गए हैं जो निर्धारित सरकारी दर पर मूल्य नियंत्रित होने तक बिक्री करेंगे। बाजार में टमाटर 60 रुपये प्रति किलोग्राम और प्याज 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है। सरकारी दर पर बिक्री शुरू होने से बाजार की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने में प्रशासन को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें