फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पिपरहवा चौराहे के पास तुलसीपुर मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप ने सड़क पर पैदल जा रही मासूम को रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम के साथ पैदल जा रही गांव की एक महिला भी घायल हो गई है।
विज्ञापन

नंदमहरा पुलिस चौकी के एसआई दूधनाथ चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया कि तुलसीपुर हरैया मार्ग पर पिपरहवा चौराहे के पास अनियंत्रित पिकअप ने पैदल जा रही सादिया (छह) को रौंद दिया।
सादिया की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर पैदल जा रही सादिया के साथ पिपरहवा निवासिनी कुंतुम (50) भी अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने घायल हो गई।
घायल महिला को सीएचसी तुलसीपुर में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें