फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तंग गलियों में लगी आग कंट्रोल करेगी फायर बाइक, पोर्टेबल पंप के साथ पहुंचेगी घटनास्थल; जानें खासियत

Sun, 27 Oct 2024 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

तंग गलियों में लगी आग फायर बाइक कंट्रोल करेगी। इसमें यह पोर्टेबल पंप और 40 लीटर पानी के टैंक के साथ घटनास्थल पर पहुंचेगी। आगे पढ़ें और जानें इसकी खासियत...
विज्ञापन
तंग गलियों में लगी आग कंट्रोल करेगी फायर बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अग्निशमन विभाग को दो फायर बाइक मिली है। इससे नगर एवं गांवों की व्यस्त और संकरी गलियों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए मदद मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह फायर बाइक आग को फैलने से रोकने में सहायता करेगी। इसके अलावा जिले को एक पोर्टेबल पंप भी मिला है।

विज्ञापन


जिले में कई ऐसे मोहल्ले, गांव व कस्बे हैं, जहां अतिक्रमण के चलते दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में आग की घटनाएं होने पर तत्काल मदद नहीं मिल पाना संभव नहीं होता। कई बार छोटी सी चिंगारी पूरे गांव को अपनी जद में ले लेती है। 

जहां नहीं पहुंचते बड़े वाहन, वहां पहुंचेगी बाइक

इतना ही नहीं कई गली मोहल्लों में रसोई गैस सिलेंडर आदि से लगने वाली आग को फैलने से रोकने के लिए दमकल वाहन वहां नहीं पहुंच पाते। इससे जन व धन की हानि होती है। इस समस्या को देखते हुए अग्निशमन विभाग को फायर बाइक व पोर्टेबल पंप की सौगात मिली है। अब व्यस्त व संकरी गलियों में अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए फायर बाइक का सहारा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत: मंत्री आवास रोड घेरने निकली आक्रोशित भीड़, पुलिस ने रोका... जमकर हुआ हंगामा

 

ये हैं सुविधाएं

फायर बाइक में 20-20 लीटर की दो पानी की टंकी लगी है। साथ ही उसमें एक मोटर पंप भी लगाया गया है। इसमें करीब 25 मीटर का पाइप व नॉजिल लगा है। अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए इसमें फव्वारे के साथ ही कई प्रकार की तेज धारा भी निकलती है, इससे आग बुझाने में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः- मेल पर मिली धमकी: 5.50 लाख डॉलर नहीं मिले तो उड़ा देंगे आधा दर्जन से अधिक होटल, पुलिस और साइबर टीम अलर्ट
 
विज्ञापन

दो-दो कर्मियों की लगेगी ड्यूटी

अग्निशमन प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि जिले को दो फायर बाइक ही मिले हैं। एक जिला मुख्यालय पर तथा दूसरा उतरौला तहसील में भेजा गया है। प्रत्येक वाहन पर दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक पोर्टेबल पंप भी मिला है, जिसकी क्षमता 900 लीटर प्रति मिनट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें