फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में मनाई गई पूर्व राष्ट्रपति की छठवीं पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के स्कूलों में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। गूगल मीट के माध्यम से प्रार्थना सभा की गई जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

नगर शिक्षाधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से प्रार्थना सभा की गई। प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज के नेतृत्व में प्रार्थना सभा कराई गई। पूर्व राष्ट्रपति की छठवीं पुण्यतिथि पर छात्र छात्राओं को उनके जीवन वृत्त के बारे में विस्तार से बताया गया।
शिक्षिका मधु ने वर्चुअल मीट से जुड़े छात्र छात्राओं को डॉ. कलाम के जीवन से संबंधित बातों को बताया। कंपोजिट विद्यालय भगवतीगंज की छात्रा शीतल गुप्ता व चांदतारा ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय आदर्श के छात्र दिव्यांशु तिवारी ने निबंध, नीलाक्षी शुक्ला अपने विचार व्यक्ति किए। प्राथमिक विद्यालय गोविंद व नई बस्ती के छात्र छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन से जुड़े योगदानों के बारे में बताया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज तिवारी, संगीता गुप्ता, दिव्यावानी, ज्योत्सना, स्वाति, आमिना खातून, एआरपी सलमा व अरुण कुमार मिश्र ने छात्र छात्राओं को डॉ. कलाम के जीवन वृत्त के बारे में बताया।
शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से अपने स्कूल के सभी छात्र छात्राओं को मिसाइलमैन के बारे में जानकारी दी। पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी ने भी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की छठवीं पुण्यतिथि पर छात्र छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें