फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोलो शिक्षा बचाओ अभियान को लेकर महासंघ ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित प्रबंधक/प्रधानाचार्य एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज के सभागार में हुई। बैठक में बंद पड़े स्कूलों को खोलने सहित निजी स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. रमाकांत वर्मा ने कहा कि करीब दो वर्ष से निजी स्कूल बंद हैं। स्कूल से जुड़े प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारी आर्थिक तंगी झेल रहे हैं ऐसे में इनकी आर्थिक सहयोग करना सरकार का नैतिक कर्तव्य है।
डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक के गोद में बच्चों का भविष्य पलता है लेकिन मौजूदा सरकार ने शायद भविष्य के बारे में ही सोचना बंद कर दिया है इसलिए स्कूलों के ताले नहीं खुल रहे हैं।
विज्ञापन

स्कॉलर एकेडमी के प्रधानाचार्य असलम शेर खान ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का दावा करने वाली सरकार को स्कूलों के बारे में सोचना चाहिए। इनसे जुड़े कर्मचारियों की जीविका एवं आर्थिक तंगी को समझना चाहिए। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. एमपी तिवारी ने कहा की निजी स्कूल बंद होने से बच्चों की शिक्षा बर्बाद हो रही है।
संयोजक अविनाश पांडेय ने बैठक में सभी प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक से अपील किया कि स्कूल खोलो शिक्षा बचाओ अभियान के तहत अब हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शासन को बताया जाएगा कि स्कूल न खुलने से बच्चों का भविष्य किस तरह बर्बाद हो रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 29 जुलाई को जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक शिक्षा निदेशक एवं देवीपाटन मंडल आयुक्त को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा जाएगा। 30 जुलाई के बाद क्रमिक अनशन एसोसिएशन की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें