बलरामपुर। दीपावली त्यौहार में अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। आबकारी आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा, डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 500 किलोग्राम लहन नष्ट कर दो लोगों के खिलाफ के दर्ज किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का शिकंजा कसने के लिए शासन से अयोध्या की दो टीमे भेजी गई।
पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ मिलकर रेहरा बाजार व सादुल्लाहनगर थानों क्षेत्र के कई गांवों में धर पकड़ अभियान चलाया। संदिग्ध गांव ग्वालियर ग्रंट, रघुनाथपुर, भिरवा, मंगुरहवा, गोकुला, भलुवार, सरायखास व चौका भिरवा आदि में टीम ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा।
शराब बनाने के लिए जमा की गई गुड़ की 500 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया। 34 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।