हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के मोड़ के पास पुलिस ने पिकअप से ले जा रहे 10 बोटा जंगली लकड़ी के साथ तीन को धर दबोचा है। पिकअप व लकड़ी जब्त कर ली गई है। तीनों के खिलाफ फारेस्ट एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
हरैया थाना के एसआई हरिश्चंद्र भारती, एसआई कलाधर दूबे, हेड कांस्टेबिल गुलाब यादव, कांस्टेबिल राम सिंगार गौड़ व मिथलेश कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीते दिन गंगापुर गांव के पास जंगल की 10 बोटा सागौन की लकड़ी को पिकअप में ले जाते हुए पकड़ा है।
पिकअप व लकड़ी के साथ थाना महराजगंज तराई के सहियापुर निवासी संजीव तिवारी, श्रावस्ती जिले के थाना भिनगा ग्राम शिवाजीपुरा निवासी तिलकराम व ग्राम टडवा मोहल्ला रजानगर निवासी अजीम को गिरफ्तार किया गया है। पिकअप और लकड़ी को जब्त कर थाने में रखा गया है। तीनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है। संवाद