फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 वर्ष पुराने मंदिर का कराया जाएगा जीर्णोद्घार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 125 वर्ष पुराने सेखुआ परमेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्घार कराया जाएगा। जीर्णोद्धार के क्रम में बीते दिन विधिवत पूजा अर्चना के साथ सेखुआ परमेश्वरी मंदिर में भगवान श्रीराम व माता जानकी की मूर्ति स्थापित की गई है।
विज्ञापन

कसौधन परिवार के संरक्षक शंभूनाथ गुप्ता, डॉ. वाईपी गुप्ता व डॉ. कौशल्या गुप्ता ने विधिवत पूजा अर्चना की। पंडित अरुण कुमार ने हवन पूजन के साथ भगवान श्री राम, लक्ष्मण जी, हनुमान जी एवं माता सीता की मूर्ति को एक कमरे में स्थापित कराया। अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि सेखुआ परमेश्वरी मंदिर का बहुत ही पुराना होने के कारण जीर्णशीर्ण स्थिति में है।
मंदिर का जीर्णोद्घार कसौधन परिवार व बलरामपुर की जनता के सहयोग से किया जा रहा है। मंदिर के किनारे बने दुकान को तोड़कर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। प्रबंधक जयकिशन ने बताया कि मंदिर के निर्माण के लिए बाहर से इंजीनियर बुलाए गए हैं। इस मौके पर महामंत्री संजय गुप्ता, मंत्री श्याम गुप्ता, पीयूष गुप्ता, भाजपा सेक्टर प्रभारी अवधेश पांडे, नगर मंत्री मनीष तिवारी व सभासद कृष्ण कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें