फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतकर ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जिले का बढ़ाया मान

विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में सम्मानित किए गए पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण तथा एक-एक खिलाड़ियों ने रजत व कास्यं पदक जीता है। बीते दिन समारोह आयोजित कर डीएम श्रुति व सीडीओ रिया केजरीवाली ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रशिक्षक नागेंद्र गिरी, दिव्या गिरी व वात्सल्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला ने बताया कि बीते दिन लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जिले के 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ था।
इन खिलाड़ियों में उन्नति मणि त्रिपाठी, पलक शुक्ला, प्राची शुक्ला, वैष्णवी, अंजलि, सोनाली, कृतिका, राखी, अभिजीत पांडे, ऋषभ सिंह, अखंड सिंह, इंद्रमणि शुक्ला, शशि राज सोनी, अरिहंत शुक्ला, उत्कर्ष, मोहम्मद अर्श, प्रदुम श्रीवास्तव, सौरभ विश्वकर्मा, शिवम श्रीवास्तव, रघुवीर सिंह व उत्कर्ष सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों में अभिजीत पांडे, पलक शुक्ला तथा प्राची शुक्ला ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह ऋषभ राज सिंह ने रजत पदक एवं अंजली गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त करके बलरामपुर जिले को गौरवान्वित किया।
जनपद में वापस आने पर जिलाधिकारी श्रुति ने बच्चों को पदक पहना कर उनका स्वागत किया। सीडीओ रिया केजरीवाल ने खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। बीएसए डा. रामचंद्र ने सबसे छोटे सब जूनियर खेलने गए दो बच्चों अरिहंत शुक्ला एवं उन्नति मणि त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान बलरामपुर से राष्ट्रीय स्तर पर मनीष कुमार बघेल का रेफरी के रूप में चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें